शिमला पुलिस ने कोलकाता के चिट्टा किंगपिन संदीप शाह के गैंग से जुड़े दो और तस्करों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले है और रिश्ते में सगे भाई हैं। यह दोनों भाई शाह गैंग के लिए सप्लाई करते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय आशीष उर्फ गांधी और 22 वर्षीय अजय उर्फ मनीष के रूप में हुई है। दोनों बीरबल नगर, निरवाना के वार्ड नंबर 4 के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को उनके ऑनलाइन लेनदेन के आधार पर ट्रेस किया। दोनों तस्कर शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में चिट्टे की सप्लाई करते थे। मिशन क्लीन अभियान के तहत शिमला पुलिस ने अब तक शाह गैंग से जुड़े 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की रडार पर अभी भी 200 से ज्यादा संदिग्ध तस्कर हैं। इनकी धरपकड़ के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। गैंग का मुखिया संदीप शाह पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। शाह का नेटवर्क शिमला के अलावा पूरे उत्तर भारत में फैला हुआ था। पुलिस ने इस गैंग के सदस्य कई सरकारी कर्मी समेत महिलाएं तस्कर बी पकड़ चुकी है।पुलिस की जांच मामले में जारी है।
Related Posts
हरियाणा में स्कूल वैन-क्रेटा कार की टक्कर:20 मीटर तक घिसटी, फिर बीच रोड पर पलटी; ड्राइवर समेत 6 बच्चे घायल, एक बच्ची गंभीर
सोनीपत में शुक्रवार को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि…
सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली बोले:मेक फॉर इंडिया से मजबूत होगी भारतीय अर्थव्यवस्था
सेक्टर-12 के एचएसवीपी ग्राउंड में चल रहे स्वदेशी उत्सव एवं सरस आजीविका मेले में रविवार को युवा महोत्सव का आयोजन…
MP के 30 और UP के 15 जिलों में कोहरा:विजिबिलिटी 50m से कम; उत्तराखंड में पाला पड़ा, बद्रीनाथ में तापमान माइनस 20°
देश के उत्तरी राज्य अगले 5 दिन में एक बार फिर दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से प्रभावित होंगे। पहला डिस्टरबेंस 5-6…