शिमला पुलिस ने कोलकाता के चिट्टा किंगपिन संदीप शाह के गैंग से जुड़े दो और तस्करों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले है और रिश्ते में सगे भाई हैं। यह दोनों भाई शाह गैंग के लिए सप्लाई करते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय आशीष उर्फ गांधी और 22 वर्षीय अजय उर्फ मनीष के रूप में हुई है। दोनों बीरबल नगर, निरवाना के वार्ड नंबर 4 के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को उनके ऑनलाइन लेनदेन के आधार पर ट्रेस किया। दोनों तस्कर शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में चिट्टे की सप्लाई करते थे। मिशन क्लीन अभियान के तहत शिमला पुलिस ने अब तक शाह गैंग से जुड़े 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की रडार पर अभी भी 200 से ज्यादा संदिग्ध तस्कर हैं। इनकी धरपकड़ के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। गैंग का मुखिया संदीप शाह पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। शाह का नेटवर्क शिमला के अलावा पूरे उत्तर भारत में फैला हुआ था। पुलिस ने इस गैंग के सदस्य कई सरकारी कर्मी समेत महिलाएं तस्कर बी पकड़ चुकी है।पुलिस की जांच मामले में जारी है।
Related Posts
अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात, घर-ऑफिस में पानी भरा:हिमाचल में 24 घंटे में 5 जगह बादल फटा; 2 हजार टूरिस्ट फंसे, डैम से पानी छोड़ने का अलर्ट
गुजरात के अहमदाबाद में पिछले 12 घंटे से तेज बारिश हो रही है। इससे अहमदाबाद शहर में बाढ़ जैसे हालात…
पंजाब के रंग फीका करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा:जेल में ब्रेड-पिज्जा नहीं कैदियों वाला खाना मिलेगा, आजादी बेटों की कुर्बानियों से मिली
पंजाब के सीएम भगवंत मान आज (दस जुलाई) अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव ढढोगल में…
उत्तराखंड में 3 शहरों का तापमान -20°C से नीचे:यूपी-राजस्थान में कल से बारिश की संभावना; MP-छत्तीसगढ़ में पारा 30°C के पार
देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 से 16 फरवरी तक दो विस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। इससे अगले दो दिन…