शिमला पुलिस ने कोलकाता के चिट्टा किंगपिन संदीप शाह के गैंग से जुड़े दो और तस्करों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले है और रिश्ते में सगे भाई हैं। यह दोनों भाई शाह गैंग के लिए सप्लाई करते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय आशीष उर्फ गांधी और 22 वर्षीय अजय उर्फ मनीष के रूप में हुई है। दोनों बीरबल नगर, निरवाना के वार्ड नंबर 4 के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को उनके ऑनलाइन लेनदेन के आधार पर ट्रेस किया। दोनों तस्कर शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में चिट्टे की सप्लाई करते थे। मिशन क्लीन अभियान के तहत शिमला पुलिस ने अब तक शाह गैंग से जुड़े 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की रडार पर अभी भी 200 से ज्यादा संदिग्ध तस्कर हैं। इनकी धरपकड़ के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। गैंग का मुखिया संदीप शाह पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। शाह का नेटवर्क शिमला के अलावा पूरे उत्तर भारत में फैला हुआ था। पुलिस ने इस गैंग के सदस्य कई सरकारी कर्मी समेत महिलाएं तस्कर बी पकड़ चुकी है।पुलिस की जांच मामले में जारी है।
Related Posts
अभय चौटाला के फॉर्म हाउस में रहेंगे जगदीप धनखड़:इस्तीफे के 42 दिन बाद उपराष्ट्रपति आवास खाली किया; विपक्ष ने हाउस अरेस्ट बताया था
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के दिल्ली के छतरपुर…
सुप्रीम कोर्ट के 3 फैसलों पर CJI ने दखल दिया:सभी की सुनवाई जस्टिस पारदीवाला ने की; इनमें आवारा कुत्तों और हाईकोर्ट जज का केस
पिछले एक महीने में सुप्रीम कोर्ट के 3 फैसलों पर चीफ जस्टिस बीआर गवई को दखल देना पड़ा। इसके बाद…
भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में यूकेएनए का उग्रवादी गिरफ्तार, एक पिस्तौल बरामद
मणिपुर के चुराचांदपुर में पुलिस ने शुक्रवार को बैन संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के सदस्य को गिरफ्तार किया…