बठिंडा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्लेटफार्म नंबर चार पर मुक्तसर के 57 वर्षीय हजारी को हार्ट अटैक आया। वह अपने पोते के साथ दिल्ली जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। तब तक यात्री की मृत्यु हो चुकी थी। टीम ने तुरंत जीआरपी थाने को सूचित किया। सहारा टीम ने मृतक के आधार कार्ड और उनके पोते से जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद परिजन स्टेशन पहुंचे। मृतक की पहचान हजारी के रूप में हुई। पुलिस की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- मैं नहीं चाहता एपल प्रोडक्ट भारत में बनें; राहुल गांधी पर FIR; विंग कमांडर व्योमिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर सैन्य अफसरों पर नेताओं के आपत्तिजनक बयान से जुड़ी रही। ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ीं कर्नल…
कपूरथला में बंद घर में चोरी:परिवार दिल्ली गुरुद्वारा साहिब गया था, ताला तोड़कर घुसे चोर, कैश और गहने लेकर फरार
कपूरथला की ग्रोवर कॉलोनी में एक बंद मकान से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोर घर के…
देश में कोरोना के 2390 एक्टिव केस, 16 मौतें:मैसूर में 63 साल के बुजुर्ग की मौत; केरल-महाराष्ट्र में 60 फीसदी मामले
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 2390 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 727 मामले हैं।…