बठिंडा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्लेटफार्म नंबर चार पर मुक्तसर के 57 वर्षीय हजारी को हार्ट अटैक आया। वह अपने पोते के साथ दिल्ली जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। तब तक यात्री की मृत्यु हो चुकी थी। टीम ने तुरंत जीआरपी थाने को सूचित किया। सहारा टीम ने मृतक के आधार कार्ड और उनके पोते से जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद परिजन स्टेशन पहुंचे। मृतक की पहचान हजारी के रूप में हुई। पुलिस की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
Related Posts
जींद में 5.51 करोड़ रुपए फ्रॉड केस में गिरफ्तारी:दिल्ली के व्यापारी ने 16 पर कराई है FIR; मुर्गे लेकर नहीं किया भुगतान
जींद में मुर्गे सप्लायर के 5 करोड़ 51 लाख 38 हजार 978 रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने एक…
पंजाब के 1300 से ज्यादा गांवों में बाढ़:हिमाचल आपदा प्रभावित राज्य घोषित, हरियाणा में 2.50 लाख एकड़ में फसलों को नुकसान
उत्तर भारत के हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात खराब हैं। पंजाब के 9 जिलों…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पुतिन के काफिले की कार ब्लास्ट; ओडिशा में रेल हादसा; मोदी का नागपुर दौरा; म्यांमार में चौथा भूकंप; और भी बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे की रही। एक खबर ओडिशा में हुए रेल हादसे…