हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सेना के जवान की मौत हो गई है। ज्वालामुखी के घराटी गांव में सेना के जवान अनीश (विवेक शर्मा) की पेट में अल्सर के कारण मौत हो गई। वह 10 डोगरा रेजिमेंट में दिल्ली में तैनात थे। आज उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अनीश शर्मा अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पीछे पत्नी के साथ 15 वर्षीय बेटी और 9 वर्षीय बेटा हैं। उनकी दो बहनें भी हैं। अनीश ने मात्र साढ़े 17 साल की उम्र में सेना की वर्दी पहनी थी। उनके परिवार में कई सदस्य सेना में सेवारत हैं। ग्राम पंचायत गाहलियां के उप प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि अनीश की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय विधायक संजय रत्न ने भी शोक व्यक्त किया है। गांव के लोग इस वीर सैनिक के परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।
Related Posts
फरीदाबाद में 50 किलो मांस के साथ दो युवक काबू:कार से दिल्ली ले जा रहे थे, डॉक्टर से जांच करवाने पर खुलासा
फरीदाबाद जिले के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के समय पुर रोड पर स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह एक सेंट्रो कार…
राजस्थान में तापमान 3.2°C, कोल्डवेव का अलर्ट:हिमाचल में पारा शून्य से नीचे; MP के 10 शहरों का तापमान 10°C से कम, UP में 7 फ्लाइट कैंसिल
राजस्थान में तेजी से सर्दी बढ़ रही है। गुरुवार सुबह सीकर के फतेहपुर में 3.2°C और बीकानेर के लूणकरणसर में…
सांप ने काटा तो उसे लेकर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति:सोनीपत में डॉक्टर की टेबल पर रख बोला- मुझे इसने डसा, इलाज करो; अफरातफरी मची
हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली नगर निगम के एक कर्मचारी को सांप ने काट लिया। इस पर कर्मचारी ने बिना…