हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सेना के जवान की मौत हो गई है। ज्वालामुखी के घराटी गांव में सेना के जवान अनीश (विवेक शर्मा) की पेट में अल्सर के कारण मौत हो गई। वह 10 डोगरा रेजिमेंट में दिल्ली में तैनात थे। आज उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अनीश शर्मा अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पीछे पत्नी के साथ 15 वर्षीय बेटी और 9 वर्षीय बेटा हैं। उनकी दो बहनें भी हैं। अनीश ने मात्र साढ़े 17 साल की उम्र में सेना की वर्दी पहनी थी। उनके परिवार में कई सदस्य सेना में सेवारत हैं। ग्राम पंचायत गाहलियां के उप प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि अनीश की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय विधायक संजय रत्न ने भी शोक व्यक्त किया है। गांव के लोग इस वीर सैनिक के परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।
Related Posts
15 अगस्त को PM का लालकिले से 12वां संबोधन:इस बार सेना के शौर्य को समर्पित होगा मोदी का भाषण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे।…
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी हुई:तीनों सेनाओं और CAPF के बैंड ने धुनें पेश कीं; राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM मौजूद रहे
दिल्ली के विजय चौक पर गुरुवार शाम को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी हुई। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के 4…
इंडिगो संकट- जांच पैनल ने 22 दिन में रिपोर्ट सौंपी:सरकार ने गोपनीय रखी; दूसरी रिपोर्ट में दावा- क्रू की कमी नहीं, रोस्टर में गड़बड़ी थी
इंडिगो में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन की जांच करने वाले पैनल ने शुक्रवार शाम अपनी रिपोर्ट एविएशन रेगुलेटर DGCA…