दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में वसंत कुंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्रिटिश उच्चायोग को घटना की जानकारी दे दी गई है। पीड़ित इंग्लैंड की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी। पीड़ित की आरोपी युवक कैलाश से दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनो सोशल मीडिया पर करीब डेढ़ महीने से एक दूसरे के संपर्क में थे। महिला गोवा से दिल्ली युवक से मिलने आई थी। दोनों एक होटल में रुके, जहां युवक ने महिला के साथ रेप किया। महिला जैसे-तैसे होटल के रिसेप्शन पर पहुंची, लेकिन जब वह जाने की कोशिश कर रही थी, तब एक अन्य व्यक्ति ने मदद के बहाने लिफ्ट में उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के मुताबिक कैलाश ईस्ट दिल्ली का रहने वाला है। उसे अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती थी। वह महिला से बात करने के लिए किसी ट्रांसलेशन ऐप का इस्तेमाल करता था। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस फौरन एक्शन में आ गई।
Related Posts
अहमदाबाद प्लेन हादसा, आरोप-एयरलाइन परिजन से वित्तीय जानकारी मांग रही:वकील बोले- 1050 करोड़ बचाना चाह रही; एअर इंडिया ने कहा- दावे गलत और आधारहीन
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजन को एअर इंडिया मुआवजा देने से बचना चाहती है। यह…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एकसाथ, अलर्ट; तमिलनाडु ने बजट में रुपए का सिंबल बदला; पुतिन ने आर्मी यूनिफॉर्म पहनी
नमस्कार, कल की बड़ी होली और रमजान से जुड़ी रही, देश के कई राज्य होली और रमजान के जुमे को…
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा:नड्डा बोले- 2014 से पहले हर जगह बम ब्लास्ट होते थे, UPA सरकार पाकिस्तान को मिठाई खिलाती रही
संसद में मानसून सत्र का आज 8वां दिन है। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार दूसरे दिन चर्चा हो रही…