दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में वसंत कुंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्रिटिश उच्चायोग को घटना की जानकारी दे दी गई है। पीड़ित इंग्लैंड की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी। पीड़ित की आरोपी युवक कैलाश से दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनो सोशल मीडिया पर करीब डेढ़ महीने से एक दूसरे के संपर्क में थे। महिला गोवा से दिल्ली युवक से मिलने आई थी। दोनों एक होटल में रुके, जहां युवक ने महिला के साथ रेप किया। महिला जैसे-तैसे होटल के रिसेप्शन पर पहुंची, लेकिन जब वह जाने की कोशिश कर रही थी, तब एक अन्य व्यक्ति ने मदद के बहाने लिफ्ट में उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के मुताबिक कैलाश ईस्ट दिल्ली का रहने वाला है। उसे अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती थी। वह महिला से बात करने के लिए किसी ट्रांसलेशन ऐप का इस्तेमाल करता था। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस फौरन एक्शन में आ गई।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:चेन्नई में पीटीआई के पूर्व पत्रकार एस. रामासामी का निधन
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के पूर्व पत्रकार और क्षेत्रीय प्रबंधक एस. रामासामी (74) का रविवार को चेन्नई में निधन…
भारत में रूसी महिला बच्चे के साथ लापता:सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को लुकआउट नोटिस जारी करने का आदेश; पति को जासूसी का शक
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बच्चे की कस्टडी से जुड़े एक अनोखे केस में एक रूसी महिला के लिए लुकआउट…
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की:अभिषेक मनु सिंघवी-फूलो देवी नेताम के नाम; JDU से नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी…