होली के पहले ही गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाके लू की चपेट में हैं। गुजरात-राजस्थान के एक दर्जन से अधिक शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान के 17 शहरों में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। महज 3 साल के अंदर यह दूसरा मौका है जब लू का दौर मार्च के पहले पखवाड़े में आ गया है। 2022 में भी लू का पहला दौर गुजरात में 11 से 19 मार्च के बीच महसूस किया गया था। हालांकि उस वर्ष होली 8 मार्च को थी। इस बार होली के दिन उत्तर-पश्चिमी भारत में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुजरात, उससे लगे राजस्थान और पश्चिमी तट के कोंकण इलाके में गुरुवार से तापमान में कमी की संभावना है, लेकिन लू का दौर जारी रहेगा। महाराष्ट्र के विदर्भ में 13 और 14 मार्च को, ओडिशा में 13 से 16 मार्च के दौरान, झारखंड में 14-16 मार्च और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल में 18 मार्च को भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मप्र में भी मार्च के अगले हफ्ते में लू चलने की संभावना है। प्रदेश में 4 डिग्री तक बढ़ा पारा तपन बढ़ी; ग्वालियर में पारा 36.6 डिग्री पर बुधवार को मप्र के ज्यादातर हिस्से में दिन के तापमान में इजाफा हुआ। ग्वालियर में पारा 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडेय ने बताया कि इस समय उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। जिसके चलते लोग गर्मी का अहसास कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह में लू चलने की संभावना है। भोपाल, नमर्दापुरम और सागर संभाग में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक ज्यादा रहा। प्रदेश में यहां ज्यादा तापमान : भोपाल 38, धार 39.1, नर्मदापुरम 39.0, रतलाम 38.5, खुजुराहो 38.4 गुना और कन्नौद 38.1 सबसे गर्म रहे।
Related Posts
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम:यूपी में शिमला से ज्यादा सर्दी, पारा 4.5°C पहुंचा; दिल्ली में 270 फ्लाइट लेट, 10 कैंसिल
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में पड़ाहों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में तेज सर्दी पड़ रही है। मध्य प्रदेश में…
भारत की सबमरीन की साउथ चाइना सी में सफल टेस्टिंग:DSRV Tiger X को मित्र देशों की सबमरीन के साथ डॉक किया गया
भारतीय नौसेना ने सिंगापुर नौसेना के आयोजित मल्टीनेशनल सबमरीन रेस्क्यू एक्सरसाइज XPR-25 में अपने डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (DSRV) Tiger…
नैनीताल में ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 की मौत:16 लोगों की हालत गंभीर, नशे में था ड्राइवर; कैंची धाम के दर्शन कर लौट रहे थे
उत्तराखंड के नैनीताल में टूरिस्टों से भरा टेम्पो ट्रैवलर 50 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे दो लोगों की…