सोनीपत के HSIIDC थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा गांव टेहा के पास दिल्ली-पानीपत नेशनल हाइवे पर हुआ। यहां एक वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी थी। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन कर रही है। बड़ी थाना में दी शिकायत में राघव ने बताया कि वह मूलरूप से गांव भानपुर पट्टी जिला दरभंगा बिहार थाना शिवाजी नगर बिहार का रहने वाला है। हाल में वह मुकुन्दपुर दिल्ली में रह रहा है। बीती शाम करीब 7:30 बजे वह अपने भाई मनीष और साले रोशन के साथ स्कूटी पर दिल्ली से पानीपत जा रहे थे। जब वे गांव टेहा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने उनकी स्कूटी को साइड मार दी। इससे स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। उसने बताया कि हम तीनों रोड पर गिर कर घायल हो गए। उसके भाई मनीष को हादसे में गंभीर चोटें लगीं। पुलिस तीनों को अस्पताल ले जा रही थी तो रास्ते में ही मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 281/106/125A के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Related Posts
22 राज्यों में तेज सर्दी-कोहरा, यूपी में जीरो विजिबिलिटी:50+ ट्रेनें लेट; माउंट आबू में पारा 1°, पचमढ़ी में 3.6°; अगले 2 दिन में सर्दी और बढ़ेगी
देशभर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यूपी-एमपी, राजस्थान समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…
डीटीपी इंफोर्समेंट की बड़ी कार्रवाई:सुनपेड व मलेरना गांव में 14 एकड़ में डेवलप की जा रहीं तीन अवैध कालोनियां ध्वस्त, सभी निर्माण जमींदोज
डीटीपी इंफोर्समेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुनपेड और मलेरना गांव में 14 एकड़ में डेवलप की जा रहीं तीन…
खुर्शीद बोले- क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है:लिखा- देश में लोग राजनीतिक वफादारी का आकलन कर रहे हैं
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को X पोस्ट में लिखा- जब भारत आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में अपना…