हिसार की कोर्ट ने गोमांस तस्करी के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश खत्री सौरभ की कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी शान मोहम्मद को दोषी करार देते हुए 4 साल की सजा और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह मामला मार्च 2022 का है। सिटी थाना पुलिस ने बरवाला निवासी महिपाल सोनी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में बरवाला निवासी महिपाल सोनी ने बताया कि उसे व उसकी टीम के साथियोंं को सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी हिसार के गांव ढंढुर के पास से गोमांस भरकर निकलेगी। इस बारे में डायल 112 को सूचना दी। बताए गए स्थान पर पुलिस ने ढंढूर के पास एक सफेद रंग की पिकअप ढंढुर गांव की तरफ से आती दिखाई दी, जिसको सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी एस्कॉर्ट कर रही थी। सिरसा चुंगी के पास पिकअप को रुकवाया तो देखा की उसमे लगभग 30-35 क्विंटल गोमांस भरा हुआ था। पकड़े गए ड्राइवर ने अपना नाम शान मोहमद निवासी ईस्लाम नगर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश बताया। शिकायतकर्ता ने बताया था कि ड्राइवर ने खुद बताया कि उसकी पिकअप में गोमांस भरा हुआ है, जो यहां नजदीक से ही ढंढुर के पास से भरकर लाया है। गाजीपुर दिल्ली में लेकर जा रहा है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Related Posts
दिल्ली-NCR में पॉल्यूशन, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से रिपोर्ट मांगी:कहा- प्रदूषण रोकने के लिए क्या किया; दिवाली पर सिर्फ 9 AQI स्टेशन काम कर रहे थे
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-NCR में बढ़ते पॉल्यूशन मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM)…
अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं:आम आदमी की राजनीति को नई पहचान देने वाले नेता पर जनता का भरोसा बढ़ा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां…
मोदी 3 देशों के दौरे पर रवाना, पहले साइप्रस जाएंगे:इंदिरा, अटल के बाद साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय PM; कनाडा में G7 समिट में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 3 देशों की 4 दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। वे साइप्रस से…