हिसार साइबर पुलिस ने टीचर से 14 लाख की ठगने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर से एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी निवेश स्कीम में लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य है। एक शिकायतकर्ता टीचर को व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग में निवेश का मैसेज आया। उन्हें एक वेल्थ मेकिंग ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में आयुष जैन नाम के व्यक्ति ने अच्छे मुनाफे का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने 17 से 26 दिसंबर 2024 के बीच कुल 14 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित को आईडी पर प्रॉफिट दिखाया गया। लेकिन जब 27 दिसंबर को उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया। टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे गए। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जांच में पता चला कि आरोपी हिमांशु का काम दूसरे लोगों के बैंक खाते खुलवाना और उन्हें मुख्य आरोपियों को देना था। पुलिस ने आरोपी से एक फोन बरामद किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Related Posts
हिमाचल में लैंडस्लाइड से पति-पत्नी की मौत:वैष्णो देवी मार्ग पर 4 श्रद्धालु घायल; मुंबई में भारी बारिश, सड़कों पर पानी भरा
हिमाचल प्रदेश में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। चंबा जिले की चडी पंचायत में पहाड़ी से घर…
DMRC 60% से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करेगी:नेटवर्क विस्तार पर प्रति वर्ष 500 मिलियन यूनिट आपूर्ति का टेंडर जारी किया, पहली हरित मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपने संचालन में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने की योजना बनाई है। फेज-IV नेटवर्क…
हिमाचल-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी:केदारनाथ में -11 डिग्री पारा; राजस्थान-MP में आज से फिर बढ़ेगा तापमान
देशभर के राज्यों में पिछले दो दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं। IMD ने मंगलवार को पूर्वोत्तर…