हिसार साइबर पुलिस ने टीचर से 14 लाख की ठगने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर से एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी निवेश स्कीम में लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य है। एक शिकायतकर्ता टीचर को व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग में निवेश का मैसेज आया। उन्हें एक वेल्थ मेकिंग ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में आयुष जैन नाम के व्यक्ति ने अच्छे मुनाफे का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने 17 से 26 दिसंबर 2024 के बीच कुल 14 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित को आईडी पर प्रॉफिट दिखाया गया। लेकिन जब 27 दिसंबर को उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया। टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे गए। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जांच में पता चला कि आरोपी हिमांशु का काम दूसरे लोगों के बैंक खाते खुलवाना और उन्हें मुख्य आरोपियों को देना था। पुलिस ने आरोपी से एक फोन बरामद किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Related Posts
जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में हालात सामान्य:बाजार खुले, कल रात ड्रोन दिखे थे; सांबा, बाड़मेर में मार गिराए, होशियारपुर में 5-7 धमाके
जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में मंगलवार सुबह हालात सामान्य हैं। इससे पहले सोमवार रात करीब 9 बजे पाकिस्तान ने लगातार…
भास्कर अपडेट्स:चेन्नई में पीटीआई के पूर्व पत्रकार एस. रामासामी का निधन
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के पूर्व पत्रकार और क्षेत्रीय प्रबंधक एस. रामासामी (74) का रविवार को चेन्नई में निधन…
भारत-पाकिस्तान के DGMO में बातचीत पूरी:दोनों सेनाओं में बॉर्डर एरिया से जवान घटाने और हमले रोकने पर बात; पाकिस्तान से फिर ड्रोन आए
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति के बाद सोमवार (12 मई) को दोनों देशों के मिलिट्री ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल (DGMO)…