हिसार की कोर्ट ने गोमांस तस्करी के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश खत्री सौरभ की कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी शान मोहम्मद को दोषी करार देते हुए 4 साल की सजा और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह मामला मार्च 2022 का है। सिटी थाना पुलिस ने बरवाला निवासी महिपाल सोनी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में बरवाला निवासी महिपाल सोनी ने बताया कि उसे व उसकी टीम के साथियोंं को सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी हिसार के गांव ढंढुर के पास से गोमांस भरकर निकलेगी। इस बारे में डायल 112 को सूचना दी। बताए गए स्थान पर पुलिस ने ढंढूर के पास एक सफेद रंग की पिकअप ढंढुर गांव की तरफ से आती दिखाई दी, जिसको सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी एस्कॉर्ट कर रही थी। सिरसा चुंगी के पास पिकअप को रुकवाया तो देखा की उसमे लगभग 30-35 क्विंटल गोमांस भरा हुआ था। पकड़े गए ड्राइवर ने अपना नाम शान मोहमद निवासी ईस्लाम नगर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश बताया। शिकायतकर्ता ने बताया था कि ड्राइवर ने खुद बताया कि उसकी पिकअप में गोमांस भरा हुआ है, जो यहां नजदीक से ही ढंढुर के पास से भरकर लाया है। गाजीपुर दिल्ली में लेकर जा रहा है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:महाकुंभ खत्म, रिकॉर्ड 66 करोड़ लोग पहुंचे; केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजने की अटकलें; ट्रम्प ₹44 करोड़ में US सिटिजनशिप देंगे
नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रयागराज महाकुंभ के समापन की रही। एक खबर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजने…
घग्गर-हथिनीकुंड बैराज डेंजर लेवल के करीब:सांप ने 3 साल का बच्चा डसा; रोहतक में युवक डूबा; मोरनी हिल्स में लैंडस्लाइड
हरियाणा के 10 जिलों में मौसम विभाग ने शाम 7 बजे तक बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने…
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लैंडस्लाइड, 5 मौतें:MP के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ बाढ़ में बहा; उत्तराखंड-महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश और लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में…