फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर हरी विहार में बुधवार दोपहर को छत पर खेल रही 14 वर्षीय तारा हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के समय जोर का धमाका हुआ। इस धमाके से मकान की छत में दरार आ गईं। बिजली का मीटर और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जल गए। सौभाग्य से घर में आग नहीं फैली, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को फोन किया। काफी देर तक एम्बुलेंस के नहीं पहुंचने पर परिजन बच्ची को अपने वाहन से बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए तारा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। आदर्श नगर थाना एसएचओ हरिकिशन ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक परिजन बच्ची को अस्पताल ले जा चुके थे। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में कई घरों के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं। इससे उन्हें लगातार जान का खतरा बना रहता है। विशेषकर बरसात के मौसम में हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
Related Posts
हरियाणा में सितंबर का इतिहास दोहरा रही यमुना:जलस्तर लगातार 7 घंटे 3 लाख क्यूसेक पार; पहली बार 50 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा पानी
हरियाणा में यमुना नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। 1 सितंबर को लगातार 7 घंटे तक हथिनीकुंड…
देहरादून में CM धामी ने किया प्रवासी सम्मेलन का शुभारंभ:11 राज्यों से 199 प्रवासी पहुंचे, दिल्ली-राजस्थान के डिप्टी स्पीकर भी शामिल
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर दून यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर…
10 साल में सैलरी 1.26 करोड़, संपत्ति 8 करोड़ की:पूर्व IRS अफसर पर CBI का शिकंजा; जानिए 14 सम्पत्तियों की कीमत
इनकम टैक्स विभाग में पूर्व अपर आयुक्त अमित निगम अब CBI के रडार पर हैं। गाजियाबाद स्थित CBI की विशेष…