फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर हरी विहार में बुधवार दोपहर को छत पर खेल रही 14 वर्षीय तारा हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के समय जोर का धमाका हुआ। इस धमाके से मकान की छत में दरार आ गईं। बिजली का मीटर और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जल गए। सौभाग्य से घर में आग नहीं फैली, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को फोन किया। काफी देर तक एम्बुलेंस के नहीं पहुंचने पर परिजन बच्ची को अपने वाहन से बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए तारा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। आदर्श नगर थाना एसएचओ हरिकिशन ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक परिजन बच्ची को अस्पताल ले जा चुके थे। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में कई घरों के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं। इससे उन्हें लगातार जान का खतरा बना रहता है। विशेषकर बरसात के मौसम में हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
Related Posts
रिपोर्ट- देश के 40% मुख्यमंत्रियों पर क्रिमिनल केस:33% पर किडनैपिंग, रिश्वतखोरी जैसे गंभीर आरोप; तेलंगाना CM पर सबसे ज्यादा 89 मामले
देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 यानी 40% मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 10 यानी…
भास्कर अपडेट्स:नई दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी, एक महिला की मौत, पांच साल की बच्ची घायल
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। हादसे में 32 वर्षीय…
भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो कमरों को नुकसान पहुंचा
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने गोल्ड स्मगलिंग गैंग पर बड़ी कार्रवाई की।…