पंजाब में कपूरथला के प्रीत नगर में चोर खिड़की के रास्ते से घर में घुसकर चोरी की। परिवार दिल्ली गया हुआ था। चोरों ने रसोई में लगी स्टील की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली। पीड़ित हरदीप सिंह ने बताया कि वह शनिवार को अपने परिवार के साथ दिल्ली में एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। वापस आने पर उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सभी अलमारियों के ताले तोड़ दिए थे। घर से दो तोले की सोने की चेन, सोने के टॉप्स, एक अंगूठी और कुछ चांदी के गहने चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। सिटी थाना एसएचओ विक्रमजीत सिंह के अनुसार पुलिस टीम चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Related Posts
श्रीनगर थाने में ब्लास्ट तेज रोशनी और गर्मी से हुआ:फॉरेंसिक अधिकारी बोले- ये आतंकी हमला नहीं; घटना में 9 लोगों की मौत हुई थी
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में 14 नवंबर को सैंपलिंग के दौरान हुए ब्लास्ट को फॉरेंसिक टीम ने एक दुर्घटना…
तरनतारन जीत पर केजरीवाल बोले- ये ऐतिहासिक जीत:सुखबीर बोले- AAP हारी, पंजाब पुलिस जीती; वड़िंग ने कहा हार-जीत राजनीति का हिस्सा है
तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।…
झज्जर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:ट्रक ने मारी टक्कर, दिल्ली अस्पताल में ड्यूटी पर जाते समय एक्सीडेंट
झज्जर जिले के गांव डाबोदा में एक युवक की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। जहां…