फरीदाबाद में साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने ठगी के मामले में दो आरोपियों को दिल्ली के संगम विहार से गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने के नाम पर एक व्यक्ति से 1.53 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार भाटिया कॉलोनी बल्लभगढ़ के एक व्यक्ति को खुद को SBI का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने पीड़ित को वॉट्सऐप पर अपनी ID भेजी। आरोपी ने बताया कि पीड़ित के क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम नहीं हुए हैं। वेबसाइट से एप डाउनलोड करवाया इसके बाद उसने पीड़ित को एक वेबसाइट से एप डाउनलोड करने को कहा। एप में क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरते ही पीड़ित के खाते से 1 लाख 53 हजार 332 रुपए कट गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के बाद दिल्ली के संगम विहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय पंकज और 21 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। दोनों संगम विहार दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपी ठगों को मोबाइल SIM उपलब्ध कराते थे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ठगों को मोबाइल SIM उपलब्ध कराते थे। मुख्य ठग ऑनलाइन शॉपिंग के लिए वेबसाइट पर ठगी के पैसों से ऑर्डर करते थे, जिस संबंध में मेल ID की आवश्यकता होती है। उस मेल ID के लिए गिरफ्तार आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराई गई फर्जी SIM का उपयोग किया गया। आरोपी नशे के आदी हैं और नशा पूर्ति के लिए फर्जी SIM उपलब्ध करवाते थे। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में पंचायत और निकाय चुनाव बैलेट से कराने की मांग, कैबिनेट ने राज्य चुनाव आयोग से सिफारिश की
कर्नाटक कैबिनेट ने 4 सितंबर को राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) से पंचायत और शहरी निकाय चुनाव बैलेट पेपर्स से कराने…
गाजियाबाद में सिपाही की हत्या कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया:20 मिनट बाद फिर पकड़ा; सिपाही की अंतिम यात्रा में बेहोश हुई पत्नी
गाजियाबाद में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सिपाही की हत्या कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा ले गए। रविवार…
हरियाणा में 8 ट्रेन रद्द, 5 डायवर्ट:बहादुरगढ़ में दिल्ली-बठिंडा रेल लाइन पर काम चल रहा; साढ़े 7 घंटे बंद रहेगा रूट
हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली-बठिंडा रेल सेक्शन पर मेगा ब्लॉक के कारण आज यानी 19 नवंबर को करीब 7.30 घंटे…