झज्जर जिले में पुलिस ने एक आरोपी को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 10.2 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जिले के बहादुरगढ़ की सीआईए टीम द्वारा नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को शहर से काबू किया गया है। एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए टु बहादुरगढ़ की एक टीम को गुप्त सूचना मिली कि रज्जाक मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह नशीला पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में सेक्टर 9 बहादुरगढ़ के नजदीक मेट्रो के नजदीक खड़ा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मेट्रो यार्ड की दीवार के पास से व्यक्ति को काबू किया गया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके बैग से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 10 किलो 200 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान रज्जाक निवासी दिल्ली के तौर पर की गई।
Related Posts
राहुल बोले- दिल्ली के प्रदूषण पर मोदी जी चुप क्यों:मांएं मुझसे कहती हैं- बच्चे जहरीली हवा में बड़े हो रहे, संसद में चर्चा हो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर मोदी जी चुप क्यों हैं। आपकी…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इजराइल बोला- खामेनेई को जीने का हक नहीं; क्रैश हुए प्लेन का ब्लैक बॉक्स विदेश नहीं भेजा गया; राहुल को नया बंगला मिला
नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान जंग की रही, जंग में 639 ईरानी और 24 इजराइली नागरिकों की मौत हुई…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अहमदाबाद हादसा- ब्लैकबॉक्स मिला, 270 शव बरामद; इजराइली हमले में ईरान के 4 एटमी ठिकाने तबाह, 6 वैज्ञानिक और 20 कमांडर मारे
नमस्कार, कल की बड़ी खबर अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी रही, अब तक 270 लोगों के शव बरामद किए जा…