अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आई महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान नीलम रानी अरोड़ा के तौर पर हुई है, जो दिल्ली से अपनी बहन के साथ दर्शन करने आईं थी। महिला माथा टेकने के लिए लाइन में लगी थी जब उसकी मौत हो गई। नीलम रानी अमृतसर के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली थीं और दिल्ली से आई थीं। वे 31 मार्च को अपने रिश्तेदारों के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में दर्शन करने आई थी। वो अपने रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को दर्शन के लिए लाइन में खड़ी थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और दर्शनी डियोढ़ी में फर्श पर गिर पड़ीं। वार्ड नंबर 8 के पार्षद और परिवार के करीबी प्रिंस नैयर ने बताया कि मौके पर मौजूद भक्तों और सेवकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीलम रानी अवतार चंद की पत्नी थीं और एकदम स्वस्थ थीं।
Related Posts
चुनाव आयोग का ऐलान- BLO को मिलेगी डबल सैलरी:इससे पहले 2015 में बढ़ी थी; पहली बार इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स-असिस्टेंट को भी मानदेय मिलेगा
चुनाव आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स की सैलरी 6000 से बढ़ाकर 12000 रुपए सालाना कर दी है। इसके अलावा वोटर…
RSS प्रांत प्रचारकों की आज से दिल्ली में बैठक:भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तारीख तय होना संभव, संघ संविधान में सोशलिस्ट-सेक्युलर शब्दों पर देशव्यापी विमर्श करेगा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत प्रचारकों की बैठक दिल्ली में आज से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी। इसमें…
दिल्ली में महिला ने पति की हत्या करवाई:प्रेमी के साथ मिलकर साजिश सची; पुलिस बोली- मृतक का क्रिमिनल बैकग्राउंड, पत्नी से मारपीट करता था
दिल्ली के अलीपुर इलाके में रहने वाले प्रीतम प्रकाश (42) की 5 जुलाई को हत्या की गई थी। सोमवार को…