हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सीएम ऑफिस (CMO) में एक और एंट्री हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे राजीव जेटली को सीएम सैनी का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया है। इसे लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर और सचिव अमित अग्रवाल ने ऑर्डर जारी कर दिए हैं। जेटली दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सीएम सैनी के मीडिया एडवाइजर का काम देखेंगे। इससे पहले जेटली हरियाणा सीएमओ में एंट्री पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल के दौरान हुई थी। तब हरियाणा सरकार ने सीएम के मीडिया सलाहकार अमित आर्य को तुरंत प्रभाव से हरियाणा भवन नई दिल्ली से चंडीगढ़ स्थानांतरित किया था। उनकी जगह दिल्ली में राजीव जेटली को ये जिम्मेदारी दी गई थी। यहां देखिए ऑर्डर…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ कानून पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार; ममता बोलीं- योगी सबसे बड़े भोगी; 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून पर हुई सुनवाई से जुड़ी रही। कोर्ट ने नए कानून…
हरियाणा में स्कूल वैन-क्रेटा कार की टक्कर:20 मीटर तक घिसटी, फिर बीच रोड पर पलटी; ड्राइवर समेत 6 बच्चे घायल, एक बच्ची गंभीर
सोनीपत में शुक्रवार को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि…
इंडिगो संकट- एयरलाइन ने अबतक ₹610 करोड़ रिफंड किए:देशभर में यात्रियों को 3 हजार बैगेज भी लौटाए; छठे दिन 650+ फ्लाइट कैंसिल
इंडिगो ऑपरेशन संकट के बीच रविवार शाम तक एयरलाइन ने यात्रियों को ₹610 करोड़ का रिफंड कर दिया है। इसके…