अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आई महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान नीलम रानी अरोड़ा के तौर पर हुई है, जो दिल्ली से अपनी बहन के साथ दर्शन करने आईं थी। महिला माथा टेकने के लिए लाइन में लगी थी जब उसकी मौत हो गई। नीलम रानी अमृतसर के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली थीं और दिल्ली से आई थीं। वे 31 मार्च को अपने रिश्तेदारों के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में दर्शन करने आई थी। वो अपने रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को दर्शन के लिए लाइन में खड़ी थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और दर्शनी डियोढ़ी में फर्श पर गिर पड़ीं। वार्ड नंबर 8 के पार्षद और परिवार के करीबी प्रिंस नैयर ने बताया कि मौके पर मौजूद भक्तों और सेवकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीलम रानी अवतार चंद की पत्नी थीं और एकदम स्वस्थ थीं।
Related Posts
पंजाब के रंग फीका करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा:जेल में ब्रेड-पिज्जा नहीं कैदियों वाला खाना मिलेगा, आजादी बेटों की कुर्बानियों से मिली
पंजाब के सीएम भगवंत मान आज (दस जुलाई) अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव ढढोगल में…
राजस्थान के फतेहपुर-माउंट आबू में पारा 4°:दिल्ली में घना कोहरा, 129 फ्लाइट कैंसिल; यूपी-बिहार में 6 की मौत, 11 जिलों के स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों में शनिवार सुबह भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा छाया रहा।…
तुर्किये की कंपनी का क्लियरेंस मामला, हाईकोर्ट में आज सुनवाई:सेलेबी बोली- 5 साल की परमिशन थी, भारत में हम 17 साल से काम कर रहे
दिल्ली हाईकोर्ट में तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस की याचिका पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सुनवाई होगी। भारत…