हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सीएम ऑफिस (CMO) में एक और एंट्री हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे राजीव जेटली को सीएम सैनी का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया है। इसे लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर और सचिव अमित अग्रवाल ने ऑर्डर जारी कर दिए हैं। जेटली दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सीएम सैनी के मीडिया एडवाइजर का काम देखेंगे। इससे पहले जेटली हरियाणा सीएमओ में एंट्री पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल के दौरान हुई थी। तब हरियाणा सरकार ने सीएम के मीडिया सलाहकार अमित आर्य को तुरंत प्रभाव से हरियाणा भवन नई दिल्ली से चंडीगढ़ स्थानांतरित किया था। उनकी जगह दिल्ली में राजीव जेटली को ये जिम्मेदारी दी गई थी। यहां देखिए ऑर्डर…
Related Posts
दिल्ली ब्लास्ट, डॉक्टरों ने ‘अंसार अंतरिम’ संगठन बनाया था:वाइट कॉलर मॉड्यूल का मकसद अटैक करना, 2016 में कट्टरपंथी विचारधारा अपनाई
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में ‘ वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कई…
सीजफायर पर विदेश सचिव की ट्रोलिंग, सोशल मीडिया लॉक किया:ओवैसी बोले- विक्रम मिसरी मेहनती और ईमानदार, फैसले के लिए उन्हें दोष न दें
भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए संघर्ष विराम के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी को लगातार सोशल…
भास्कर एजुकेशन कॉन्क्लेव:बीते 10 वर्ष में शिक्षा में हुए विकास में निजी सेक्टर अहम: गिरीश अग्रवाल
भास्कर एजुकेशन कॉन्क्लेव में समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने कहा कि आज एजुकेशन सेक्टर नॉट फॉर प्रॉफिट का कारोबार…