अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आई महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान नीलम रानी अरोड़ा के तौर पर हुई है, जो दिल्ली से अपनी बहन के साथ दर्शन करने आईं थी। महिला माथा टेकने के लिए लाइन में लगी थी जब उसकी मौत हो गई। नीलम रानी अमृतसर के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली थीं और दिल्ली से आई थीं। वे 31 मार्च को अपने रिश्तेदारों के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में दर्शन करने आई थी। वो अपने रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को दर्शन के लिए लाइन में खड़ी थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और दर्शनी डियोढ़ी में फर्श पर गिर पड़ीं। वार्ड नंबर 8 के पार्षद और परिवार के करीबी प्रिंस नैयर ने बताया कि मौके पर मौजूद भक्तों और सेवकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीलम रानी अवतार चंद की पत्नी थीं और एकदम स्वस्थ थीं।
Related Posts
दिल्ली ट्रिपल-मर्डर केस- लड्डू में सल्फास, नींद की गोलियां मिलाईं:खाकर सो जाते थे लोग; तांत्रिक गेहूं में दवा के नाम पर मंगाता था गोली
दिल्ली के आउटर जिले के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में धनवर्षा कराने के नाम पर एक महिला समेत तीन लोगों…
AI समिट हंगामा- उदय भानु 4 दिन हिरासत में:पुलिस बोली- IYC प्रेसिडेंट ही मास्टरमाइंड; कांग्रेस ने कहा- गिरफ्तारी मोदी की सनक का नतीजा
AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली की पटियाला…
राम मंदिर बनाने वाली कंपनी की उत्तराखंड को मदद:आपदा में लोगों की मदद के लिए दिए 5 करोड़, सीएम धामी को थमाया चेक
अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाली कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (LT) ने उत्तराखंड को ₹5 करोड़ की मदद दी है।…