झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। ऑनलाइन कैब बुक कर 4 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पहले आरोपी कैब गाड़ी बुक करके दिल्ली से बहादुरगढ़ लेकर आए फिर, वापस शाहपुर में लेजाकर बदमाशों ने कार छीन ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रितिक मोर्या ने बताया कि वह दिल्ली में पालम का रहने वाला है। उसने बताया कि रात को डेढ़ बजे वह दिल्ली छत्तरपुर में था। उसी समय उसके पास ओला एप के जरिए कस्टमर की रिक्वेस्ट आई, तो उसने नंबर पर कॉल कर लिया। उनसे लोकेशन पूछने के बाद वह छत्तरपुर में मंदिर के पास पहुंचा। जहां से उसकी गाड़ी में 3 लड़के बैठा लिए और नजफगढ़ के लिए निकल लिए। बहादुरगढ़ के बुपनिया गांव पहुंचे नजफगढ़ पहुंचने के बाद उन लड़कों ने कैब ड्राइवर को बहादुरगढ़ ले जाने के लिए बोला। जिस पर उसने गाड़ी से बहादुरगढ़ के लिए निकल लिए। रितिक ने बताया कि बहादुरगढ़ से तीनों लड़के उसे गांव बुपनिया में ले गए और वहां से एक और लड़का गांव में से पैदल आकर गाड़ी में बैठ गया। मारपीट कर छीनी कार बुपनिया गांव से उन लड़कों ने गाड़ी को छत्तरपुर ले चलने के लिए बोला। जिस पर वह छत्तरपुर की ओर रवाना हुए। जब वह गाड़ी लेकर दिल्ली शाहपुर के पास पहुंचा, तो गाड़ी में बैठे लड़कों ने कार को रुकवा लिया। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद उन्होंने मुझे गाड़ी से नीचे उतारा और मेरे दो मोबाइल छीन लिए और उनके पासवर्ड भी धमकाकर पूछ लिए और हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। जिसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और कार लेकर फरार हो गए।
Related Posts
राजस्थान में बारिश-कोहरा, हिमाचल में रात का टेम्परेचर 5°:उत्तराखंड में बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे लोग; साइक्लोन दितवाह कल आंध्र-तमिलनाडु तट से टकराएगा
पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। हिमाचल के 16 शहरों में रात का तापमान 5° सेल्सियस…
ठाकरे को भाजपा सांसद निशिकांत की धमकी:भाषा विवाद पर कहा- महाराष्ट्र में बड़े बॉस हो, बिहार-यूपी आओ तुमको पटक-पटक कर मारेंगे
महाराष्ट्र के भाषा विवाद में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कहा, ‘आप अपने घर महाराष्ट्र में अगर बहुत…
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में आज PM मोदी स्पीच देंगे:इसमें 20+ देशों के प्रमुख, 500 से ज्यादा AI लीडर शामिल होंगे
पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में उद्घाटन स्पीच देंगे। इस…