गर्मी की तपिश अब सिर चढ़ने लगी है। राजस्थान, गुजरात बीते दो दिन से गर्मी का रेड अलर्ट झेल रहे हैं। इस बीच, मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी की स्थिति बन गई है। यहां सभी शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, 23 जिलों में पारा 40° से ऊपर चला गया, जबकि 5 जिलों में लू (नर्मदापुरम, रतलाम, गुना, सागर और मंडला) चली। सबसे ज्यादा गर्म नर्मदापुरम (44.3° डिग्री) और रतलाम (44° डिग्री) रहे। मौसम विभाग ने बताया कि नर्मदापुरम सोमवार को देश का पांचवां और रतलाम नौवां सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म शहर रहा। यहां लगातार दूसरे दिन पारा 45.6 डिग्री रहा। ग्वालियर में सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे थे। सीजन में पहली बार दिन का पारा 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा तीन साल बाद हुआ है, जब अप्रैल का पहला सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रहा। इससे पहले 7 अप्रैल 2022 को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 6 दिन में ही दिन का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया है। 1 अप्रैल को जहां तापमान 36.6 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 5 दिन दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान के 21 शहरों में लू चलेगी। मप्र में अगले दो से तीन दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इधर, राहत के आसार- कश्मीर और हिमाचल में बर्फ के संकेत
Related Posts
पूर्व CM चन्नी बोले- AAP पंजाब लूटने आई:सिसोदिया के बयान पर कहा- असली चेहरा अब सामने आया; नशे पर सीएम मान को घेरा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर तीखा…
दिल्ली CM रेखा की Z सिक्योरिटी वापस ली गई:4 दिन पहले हमले के बाद बढ़ाई गई थी, दिल्ली पुलिस ही सुरक्षा देगी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई Z सिक्योरिटी सोमवार को हटा ली गई। 4 दिन पहले उन पर…
गणतंत्र दिवस परेड: नेवी मार्चिंग दल तीनों सेनाओं में बेस्ट:राज्यों में महाराष्ट्र और मंत्रालयों में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर को सर्वश्रेष्ठ झांकी का अवॉर्ड
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के विजेताओं के नाम को बुधवार को एलान किया गया। इसमें इंडियन नेवी के मार्चिंग दस्ते…