नमस्कार, कल की बड़ी खबर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की रही। आज से सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। दूसरी खबर शेयर मार्केट में साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट की रही। हम आपको यह भी बताएंगे कि गिरावट की वजह क्या रही। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ, उज्ज्वला के लाभार्थियों को भी झटका, नई कीमतें आज से लागू घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी। इससे पहले सरकार ने पिछले साल महिला दिवस पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती की थी। क्यों बढ़ाए गए सिलेंडर के दाम: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को लागत से कम कीमत पर सिलेंडर बेचने के कारण लगभग 41,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस घाटे को कम करने के लिए कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया।
पढ़ें पूरी खबर… 2. पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए बढ़ी, तेल कंपनियां उठाएंगी बोझ; दाम नहीं बढ़ेंगे केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी। आम लोगों पर नहीं बढ़ेगा खर्च: पेट्रोलियम मार्केट एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा ने बताया, ‘जो एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है ये तेल कंपनियों को अपनी कमाई में से देनी होगी। कंपनियां इसे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करके आम लोगों से नहीं वसूलेगी।’ यानी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। ये खर्चा पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी।
पढ़ें पूरी खबर… 3. सेंसेक्स में साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के 15 लाख करोड़ डूबे: स्मॉलकैप 6% गिरे शेयर बाजार में सोमवार को साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 2226 अंक (2.95%) गिरकर 73,137 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 742 अंक (3.24%) की गिरावट रही, ये 22,161 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74% गिरा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट रही। बाजार में गिरावट की 3 वजह पढ़ें पूरी खबर… 4. युवक ने बीच सड़क लड़की को गलत तरीके से छुआ: कर्नाटक गृहमंत्री बोले- बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं आम बेंगलुरु में सड़क पर लड़की के साथ गलत हरकत करने वाली घटना पर कर्नाटक के गृहमंत्री ने विवादित बयान दिया है। मंत्री जी परमेश्वर ने कहा- इस तरह की घटनाएं बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में होती रहती हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘राहुल और प्रियंका को जी परमेश्वर से इस्तीफा मांगना चाहिए।’ घटना 3 अप्रैल की है: बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट इलाके में दो लड़कियां रास्ते से जा रही थीं। तभी एक लड़का पीछे से आता है और लड़की को गलत तरीके से छूकर भाग जाता है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में अब तक पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। बेंगलुरु पुलिस ने खुद एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया है।
पढ़ें पूरी खबर… 5. नया वक्फ कानून- SC याचिकाओं की अर्जेंट सुनवाई पर विचार करेगा: अब तक 12 याचिकाएं दाखिल सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह नए वक्फ कानून की संवैधानिकता को चुनौती देना वाली याचिकाओं को लिस्ट करने यानी सुनवाई पर फैसला करेंगे। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के वकील कपिल सिब्बल ने अदालत से अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी। इस पर CJI संजीव खन्ना ने कहा- जो पत्र और मेल भेजे गए हैं। इन पर फैसला लिया जाएगा। हम इन्हें लिस्ट करेंगे। अब तक 12 याचिकाएं दाखिल: नए वक्फ कानून की संवैधानिकता के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अलावा सुप्रीम कोर्ट में 11 याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा कि हमारी राज्य इकाइयां भी हाईकोर्ट में कानून को चुनौती देंगी।
पढ़ें पूरी खबर… 6. वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 7 दिन तक गैंगरेप: 23 लड़कों ने दरिंदगी की; 6 आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छात्रा को किडनैप कर 23 युवकों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया और उसके वीडियो भी बनाए। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि घटना 29 मार्च से 4 अप्रैल तक की है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 18 साल की युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है। 5 भाई-बहन हैं। पीड़ित पढ़ाई करने के साथ ही एक होटल से जुड़े स्पा सेंटर में भी काम करती है।
पढ़ें पूरी खबर… 7. IPL 2025- वानखेड़े में 10 साल बाद मुंबई से जीता बेंगलुरु: 12 रन से हराया; कोहली-रजत की फिफ्टी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) पर 12 रनों की जीत दर्ज की है। टीम 10 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को हरा सकी है। पिछली जीत 2015 के सीजन में मिली थी। मैच के हाईलाइट्स: मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। कप्तान हार्दिक पंड्या (42 रन) और तिलक वर्मा (56 रन) ने 34 बॉल पर 89 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को रन चेज में बनाए रखा, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम हार गई। बेंगलुरु की ओर से क्रुणाल पंड्या ने 4 विकेट झटके। यश दयाल और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले।
पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… इंडोनेशिया में गांववालों ने बनाया बांस का रोलर कोस्टर इंडोनेशिया के एक गांव में लोगों ने बांस से रोलर कोस्टर बनाया। इसका डिजाइन ओरिजिनल रोलर कोस्टर से थोड़ा छोटा है, लेकिन चलता ठीक वैसे ही है। इसमें रूट चेंज करने का ऑप्शन भी है। हालांकि, इसमें सिर्फ बच्चे ही राइड ले सकते हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि के नौकरी पेशा लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। मीन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…