फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी में चोरों ने एक परिवार की शादी की खुशियों को गम में बदल दिया। बदमाशों ने घर की छत तोड़कर चोरी की। घर के एक सदस्य की शादी होने वाली थी। चोर कैश और जेवर चुरा ले गए। पीड़ित परिवार की बेटी करिश्मा ने बताया कि उनके भाई मनोज की शादी 8 मई को होनी है। शादी की तैयारियों के लिए परिवार ने पैसे उधार लिए थे और जेवर भी बनवाए थे। 9 अप्रैल को उनके माता-पिता अंजू और शिवराम दिल्ली में मौसी बबली के घर गए थे। भाई मनोज नाइट ड्यूटी पर था। वह वहीं सो गया। घर से 1.20 लाख कैश और गहने गायब अगले दिन जब माता-पिता घर लौटे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने शादी के लिए रखे 1.20 लाख रुपए नकद और जेवरात के साथ-साथ घर का अन्य सामान भी चुरा लिया था। परिवार ने तुरंत पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि वे आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
Related Posts
हरियाणा की लेडी पहलवान पर दिल्ली में हमला, VIDEO:चाकू लेकर चढ़ा युवक, कांग्रेस नेत्री ने दी पटखनी; कैराना सांसद इकरा हसन से हैं नाता
हरियाणा के नूंह जिले की अंतरराष्ट्रीय पहलवान और कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष रजिया बानो पर दिल्ली में एक युवक…
ठाकरे को भाजपा सांसद निशिकांत की धमकी:भाषा विवाद पर कहा- महाराष्ट्र में बड़े बॉस हो, बिहार-यूपी आओ तुमको पटक-पटक कर मारेंगे
महाराष्ट्र के भाषा विवाद में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कहा, ‘आप अपने घर महाराष्ट्र में अगर बहुत…
लोकसभा में PM मोदी की स्पीच टली:शाम 5 बजे भाषण से पहले विपक्षी महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की खाली कुर्सी घेरी, सदन गुरुवार तक स्थगित
विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री…