फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी में चोरों ने एक परिवार की शादी की खुशियों को गम में बदल दिया। बदमाशों ने घर की छत तोड़कर चोरी की। घर के एक सदस्य की शादी होने वाली थी। चोर कैश और जेवर चुरा ले गए। पीड़ित परिवार की बेटी करिश्मा ने बताया कि उनके भाई मनोज की शादी 8 मई को होनी है। शादी की तैयारियों के लिए परिवार ने पैसे उधार लिए थे और जेवर भी बनवाए थे। 9 अप्रैल को उनके माता-पिता अंजू और शिवराम दिल्ली में मौसी बबली के घर गए थे। भाई मनोज नाइट ड्यूटी पर था। वह वहीं सो गया। घर से 1.20 लाख कैश और गहने गायब अगले दिन जब माता-पिता घर लौटे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने शादी के लिए रखे 1.20 लाख रुपए नकद और जेवरात के साथ-साथ घर का अन्य सामान भी चुरा लिया था। परिवार ने तुरंत पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि वे आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
Related Posts
फरीदाबाद में मारपीट कर दामाद का अपहरण:पत्नी ने पति से विवाद के बाद बुलाए मायके वाले; पुलिस ने बिजवासन से छुड़वाया
फरीदाबाद के थाना पल्ला इलाके में पत्नी से विवाद भारी पड़ गए। महिला के मायके वालों ने उसके घर आकर…
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन दिन से बर्फबारी जारी:मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे; दिल्ली में पारा 30°C पहुंचा
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चैंपियंस ट्रॉफी- सेमीफाइनल में भारत Vs ऑस्ट्रेलिया; केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़; मायावती ने भतीजे से दूसरी बार उत्तराधिकार छीना
नमस्कार, कल की बड़ी खबर चैंपियंस ट्रॉफी की रही, भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया। एक खबर…