कपूरथला की ग्रोवर कॉलोनी में एक बंद मकान से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गहने-कैश लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर दिखाई दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना 9 से 11 अप्रैल के बीच की है। मकान मालिक बलजीत सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा मिला अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर साढ़े 5 तोला सोने के गहने, 18 हजार रुपए नकद, एलईडी टीवी और गैस सिलेंडर चुरा ले गए। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इनमें चोर कैद हो गए हैं। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।
Related Posts
जींद में 5.51 करोड़ रुपए फ्रॉड केस में गिरफ्तारी:दिल्ली के व्यापारी ने 16 पर कराई है FIR; मुर्गे लेकर नहीं किया भुगतान
जींद में मुर्गे सप्लायर के 5 करोड़ 51 लाख 38 हजार 978 रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने एक…
भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट बोला- आपराधिक कानून बदले की लड़ाई का हथियार नहीं बन सकता
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि आपराधिक कानून को निजी बदले और दुश्मनी निकालने का जरिया नहीं बनाया जा…
बहादुरगढ़ के आर्यन दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए प्रेसिडेंट:पिता शराब कारोबारी, हरियाणा ने DUSU को 7वां अध्यक्ष दिया; भाजपा MLA के पोते की हार
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में हरियाणा का दबदबा एक बार फिर दिखा। बहादुरगढ़ के रहने वाले आर्यन मान…