सोनीपत के सेक्टर-27 में एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दादी-पोती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को पहले फेमस अस्पताल सोनीपत और फिर मैक्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रामनगर की रहने वाली शिकायतकर्ता छवि ने बताया कि वह टीका राम कॉलेज से बी.एड. की पढ़ाई कर रही है। 14 अप्रैल को दोपहर करीब 3:15 बजे वह अपनी स्कूटी पर दादी सोना देवी के साथ बुआ सावित्री के घर जा रही थी। उछलकर गाड़ी पर गिरी दादी-पोती राठधाना जाने वाली सड़क से दूसरी तरफ मुड़ रही थी, तभी राठधाना की तरफ से आ रही सफेद रंग की थार ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर सड़क पर गिर गईं। छवि को पैर और कूल्हे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी दादी को सिर और पैर में गंभीर चोटें लगीं। परिजन घायलों को तुरंत फेमस अस्पताल सोनीपत ले गए। पुलिस ने बताया कि 14 अप्रैल को शाम 5:50 बजे कंट्रोल रूम से फेमस अस्पताल में दो घायलों के भर्ती होने की सूचना मिली। एएसआई ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घटना की शिकायत पुलिस को दी डॉक्टरों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मैक्स अस्पताल सालीमार बाग दिल्ली रेफर कर दिया। 15 अप्रैल को एएसआई सतपाल सिपाही जयबीर के साथ मैक्स अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने सोना देवी को बयान देने के लिए अनफिट बताया, जबकि छवि को फिट पाया गया। छवि ने अपने चाचा जयदीप दहिया से शिकायत लिखवाकर पुलिस को सौंपी।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ बिल पर देशभर में प्रदर्शन; कर्नाटक में बेटों के सामने मां से गैंगरेप; राहुल गांधी को लखनऊ हाईकोर्ट से झटका
नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ बिल को लेकर है। देश के 8 राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन हुआ।…
बीते 24 घंटे में कोरोना से 4 मौतें:देश में अब तक 113 लोगों की जान गई; 32 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों में 6483 एक्टिव केस
देश में कोरोना के नए वैरिएंट से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में…
ऑपरेशन सिंदूर, आतंकी ठिकाने तबाह, सीजफायर उल्लंघन:पहलगाम हमले के बाद 19 दिनों में क्या-क्या हुआ, सिर्फ 2 मिनट में जानिए
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और…