लुधियाना में एक व्यक्ति ने कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण का झूठा ड्रामा रचा। आरोपी ने खुद को किडनैप बताकर परिवार से 10 लाख की मांग की। परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने कर्जा चुकाने के लिए ड्रामा रचा। जानकारी के अनुसार आरोपी शुभम उपाध्याय दिल्ली में आईसीआई हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। डीसीपी रूपिंदर सिंह ने बताया कि शुभम 13 अप्रैल को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल मिलने लुधियाना आया था। वह उसी दिन रात को दिल्ली के लिए निकला। भाई-बहन को फोन कर किया गुमराह शुभम ने दिल्ली न पहुंचने पर अपने भाई-बहन को फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। उसने परिवार से 10 लाख रुपए की मांग की। परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना मोती नगर के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने जांच की। जब पुलिस ने शुभम से संपर्क किया तो वह झूठी कहानियां बताने लगा। जांच में पता चला कि उसने कर्ज चुकाने के लिए यह पूरा ड्रामा रचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। लोगों को देना था काफी पैसा डीसीपी ने बताया कि दरअसल शुभम ने लोगों का काफी पैसा कर्ज पे उठा रखा था और वह उसे बार-बार टार्चर कर रहे थे। जिस कारण ही उसने पुलिस व परिवार को झूठी कहानी बताई। शुभम उपाध्याय को काबू कर उसे जेल भेज दिया है।
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताई:कहा- टीनएज रिश्तों को कानून से बाहर रखें, केंद्र रोमियो-जूलियट क्लॉज लाने पर विचार करे
सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के यौन अपराधों से जुड़े सुरक्षा कानून पॉक्सो एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताई। कोर्ट ने…
CM रेखा गुप्ता से मिले ब्यास डेरा मुखी ढिल्लों:दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई मुलाकात, बोलीं- मेरा ऑफिस पावन बना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस…
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 2 मौतें:27 नए केस मिले, एक्टिव मरीज 363 हुए; स्वास्थ्य मंत्रालय ने बैठक की
देश में कोरोना के नए वैरिएंट से बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग…