पंजाब के पठानकोट में एक बेकाबू कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट में भेज दिया गया है। वहीं, जख्मी हुए लोगों का इलाज फिलहाल अलग अलग अस्पताल में चल रहा है। दोनों मृतक दिल्ली के रहने वाले हैं। सभी कार में सवार होकर दिल्ली से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। पठानकोट के पास हादसा हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच पठानकोट पुलिस द्वारा की जा रही है। संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक इनोवा कार (डीएल 10 सीएक्स 8104) में सवार होकर 6 लोग श्रीनगर की ओर जा रहे थे। उनकी इनोवा गाड़ी जब माधोपुर के पास पहुंची ही थी कि उसका संतुलन बिगड़ गया और यह हादसे सा शिकार हो गई। कार में घटना के वक्त 6 लोग सवार थे। जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई और 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी सुशील कुमार और नरेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों को पहुंचाया अस्पताल सुजानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने जब युवकों को बाहर निकाला तो उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि घायलों को उपचार के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना का संभावित कारण यह है कि ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Related Posts
भाजपा सांसद बोले- आतंकी फिर हमले की तैयारी में थे:इसलिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया; उम्मीद थी पाकिस्तान आतंकियों पर एक्शन लेगा पर नहीं लिया
भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा है कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद आतंकी भारत…
LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन:4 दिन से कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद; पंजाब में लाइन में लगे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत
अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग, अब बिहार में होगी; शिंदे का प्लेन उड़ाने से पायलट का इनकार; कश्मीर के लिए ट्रेन शुरू
नमस्कार, सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें……