पंजाब के पठानकोट में एक बेकाबू कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट में भेज दिया गया है। वहीं, जख्मी हुए लोगों का इलाज फिलहाल अलग अलग अस्पताल में चल रहा है। दोनों मृतक दिल्ली के रहने वाले हैं। सभी कार में सवार होकर दिल्ली से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। पठानकोट के पास हादसा हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच पठानकोट पुलिस द्वारा की जा रही है। संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक इनोवा कार (डीएल 10 सीएक्स 8104) में सवार होकर 6 लोग श्रीनगर की ओर जा रहे थे। उनकी इनोवा गाड़ी जब माधोपुर के पास पहुंची ही थी कि उसका संतुलन बिगड़ गया और यह हादसे सा शिकार हो गई। कार में घटना के वक्त 6 लोग सवार थे। जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई और 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी सुशील कुमार और नरेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों को पहुंचाया अस्पताल सुजानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने जब युवकों को बाहर निकाला तो उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि घायलों को उपचार के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना का संभावित कारण यह है कि ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कोलकाता छात्रा गैंगरेप- आरोपियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाई थी पीड़िता; अहमदाबाद रथयात्रा में हाथी बेकाबू; ईरान को ₹2.5 लाख करोड़ देगा अमेरिका
नमस्कार, कल की बड़ी खबर कोलकाता गैंगरेप केस से जुड़ी रही। लॉ कॉलेज की छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने…
दिल्ली में स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर से ठीक पहले का वीडियो:दावा- नाबालिग आरोपी की बहन रील बना रही थी; मृतक अचानक कार के सामने आया
दिल्ली में 3 फरवरी को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई। अब…
नूंह में दिल्ली- भिवाड़ी के साइबर ठग अरेस्ट:थोक में साड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपियों में पूर्व बैंक कर्मचारी भी शामिल
नूंह जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो ऐसे आरोपी शामिल…