जींद में मुर्गे सप्लायर के 5 करोड़ 51 लाख 38 हजार 978 रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के थोक व्यापारी ने इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ नरवाना सदर थाना पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस की जांच में सदर बाजार दिल्ली निवासी मुसा कुरैशी का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। नागलोई दिल्ली निवासी राकेश मलिक ने 9 मई 2023 को नरवाना शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पोल्ट्री फार्मरों से मुर्गे खरीदकर कमीशन पर दिल्ली की मार्केट में थोक व्यापारियों को बेचने का काम करता है। इसके लिए नरवाना के नए बस स्टैंड के पास कार्यालय खोला हुआ है। शुरुआत में पेमेंट समय पर की, इसके बाद रोकने लगे वर्ष 2021 में उसके संपर्क में दिल्ली में मुर्गा मार्केट के 16 थोक व्यापारी संपर्क में आए। शुरुआत में आरोपी माल लेकर पेमेंट ठीक देते रहे, जब विश्वास हो गया तो आरोपियों ने थोड़ी-थोड़ी करके पेमेंट रोकनी शुरू कर दी। जब भी वह रुपए के लिए दबाव डालता तो थोड़ी बहुत पेमेंट दे देते, लेकिन जब वह राशि लाखों में पहुंच गई। अब आरोपी रुपए देने से मना कर रहे हैं। आरोपियों ने बकाया राशि के चेक भी दिए, लेकिन वह खाते बंद मिले। उसने बताया कि सदर बाजार दिल्ली निवासी मुसा कुरैशी ने 55 लाख 78 हजार 763 रुपए, स्वरूप नगर दिल्ली निवासी इस्लाम ने 15 लाख 58 हजार 414 रुपए, पुराना बाजार हापुड़ उत्तरप्रदेश निवासी मोहम्मद अरसद ने चार लाख रुपए की पेमेंट नहीं की। पुलिस ने 16 व्यापारियों के खिलाफ केस किया था दर्ज कुरैश नगर ईदगाह दिल्ली निवासी अल्तमस ने 74 लाख 99 हजार 176 रुपए, प्रेम नगर दिल्ली निवासी राकेश मलिक ने 26 लाख 60 हजार रुपए, रेलवे कालोनी जींद निवासी अमित ने 11 लाख 36 हजार 496 रुपए, नार्थ दिल्ली निवासी मोहम्मद कादिर ने 15 लाख रुपए, राजीव नगर दिल्ली निवासी संदीप ने 47 लाख 93 हजार 193 रुपए के मुर्गे लेकर उसकी पेमेंट हड़प ली थी। इसके अलावा मोहम्मद क्यूम, अतीक अहमद, खलीक अहमद, जोगेंद्र कुमार, सुरजीत, रजत, प्रदीप मान, अक्षय व अन्य ने उसके लाखों रुपए की ठगी की है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान सदर बाजार दिल्ली निवासी मुसा कुरैशी का नाम सामने आया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
यूपी-बिहार में घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर से कम:एमपी के 11 जिलों का टेंपरेचर 10°C से नीचे, उत्तराखंड-हिमाचल में सोमवार से बर्फबारी का अनुमान
उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। प्रदेश में सबसे कम विजिबिलिटी 80 मीटर…
ललित मोदी का भाई रेप केस में गिरफ्तार:महिला ने 2019 से शोषण-ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया; वकील बोले- पैसे ऐंठने के लिए FIR दर्ज कराई
दिल्ली पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के भाई और बिजनेसमैन समीर मोदी को गुरुवार…
देहरादून में CM धामी ने किया प्रवासी सम्मेलन का शुभारंभ:11 राज्यों से 199 प्रवासी पहुंचे, दिल्ली-राजस्थान के डिप्टी स्पीकर भी शामिल
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर दून यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर…