गोपालगंज में बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत हो गई। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास की है। मृतक की पहचान पुणे निवासी पवन प्रकाश पाठक(32) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी ऋचा शांडिल्य और कार चालक अखिलेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पवन की शादी दो महीने पहले बेतिया के ऋचा शांडिल्य (30) से हुई थी। गुरुवार को दोंगा का रस्म पूरा करने के बाद वे किराए की कार से गोरखपुर जा रहे थे। वहां से उन्हें बस से दिल्ली जाना था। पत्नी भी सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। हादसे के बाद की तीन तस्वीरें देखिए घटना के बाद फरार हुए ट्रक को बेतिया पुलिस ने पकड़ लिया है। एसआई मंगल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। ——————— ये खबर भी पढ़ें कार-बाइक की टक्कर से वकील समेत 2 की मौत:हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाईवे पर गाड़ी पलटी, दूसरी लेन में जाकर मोटरसाईकल से टकराई हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर कार बेकाबू होकर पलट गई। कार पलटते हुए दूसरी लेन में जाकर बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार और कार चालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी वकील कौशल किशोर सिंह के रूप में हुई। वे कोर्ट में होने वाले चुनाव में वोट डालने जा रहे थे। कार चालक की पहचान हाजीपुर स्टेशन रोड निवासी मनोज पासवान के बेटे विशाल उर्फ गोलू (22) के रूप में हुई। वह सराय की तरफ जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पूरी खबर पढ़े
Related Posts
खुर्शीद बोले- क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है:लिखा- देश में लोग राजनीतिक वफादारी का आकलन कर रहे हैं
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को X पोस्ट में लिखा- जब भारत आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में अपना…
सिसोदिया के VIDEO पर पंजाब में घमासान:बोले- 2027 में चुनाव जीतने को सच-झूठ, लड़ाई-झगड़ा, जो करना पड़े, करेंगे; CM भगवंत मान हंसते दिखे
आम आदमी पार्टी (AAP) के इंचार्ज और दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के एक वीडियो पर पंजाब में…
देश में कोरोना से 12 मौतें, 1081 एक्टिव केस:UP में कोविड से पहली मौत; केरल में सबसे ज्यादा 430 मामले
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1081 पहुंच गई है। मंगलवार को कर्नाटक में 36, गुजरात में…