फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 1 मई को गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। टीम ने सेक्टर 37 बाईपास रोड के पास से 25 वर्षीय रोहित को गिरफ्तार किया। आरोपी बदरपुर बॉर्डर के प्रसाद नगर का रहने वाला है। पुलिस ने थाना सराय ख्वाजा में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है। उसने स्मैक जैतपुर दिल्ली से 8 हजार रुपए में खरीदी थी। पुलिस स्मैक बेचने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Related Posts
बीते 24 घंटे में कोरोना से 4 मौतें:देश में अब तक 113 लोगों की जान गई; 32 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों में 6483 एक्टिव केस
देश में कोरोना के नए वैरिएंट से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में…
केंद्र बोला- अमेरिका में 5 मंदिरों में तोड़फोड़:बांग्लादेश में 5 साल में हिंदुओं पर 3582 हमले, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हिंसा के 334 केस
विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में बताया कि बांग्लादेश में 2021 से अब तक हिंदुओं पर 3,582 हमलों…
भास्कर अपडेट्स:मुंबई में एलटीटी-नांदेड एक्सप्रेस में लूट की कोशिश, डॉक्टर दंपती घायल
मुंबई में एलटीटी-नांदेड एक्सप्रेस में लूट की कोशिश के दौरान डॉक्टर दंपती घायल हो गए। कंजुरमार्ग-बांदूप के बीच एक अज्ञात…