मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के 27 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मध्य प्रदेश के 16 जिलों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके कारण कई शहरों में पारा 8°C से 10°C तक गिरा। गुना में तेज आंधी के कारण शादी का टेंट उड़ गया। अशोकनगर में मोबाइल टावर धाराशायी हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से मौसम में बदलाव आया है। राजस्थान के कई जिलों में रविवार रात से बारिश जारी है। पाली जिले के रायपुर में तेज हवा के चलते ट्रेन पर रखे कंटेनर गिरकर हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकरा गए। बूंदी जिले में ट्रांसफॉर्मर जेसीबी मशीन पर गिर गया। भीलवाड़ा-पाली में बारिश के साथ ओले गिरे। आज 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली में सोमवार को दिन का तापमान 32.3°C तक रहा। आज राजधानी में बारिश का अनुमान है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन का मौसम कैसा रहेगा?
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कोरोना केस 6000 पार, 65 मौतें; मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल डाला; कोलंबिया- राष्ट्रपति उम्मीदवार को नाबालिग ने गोली मारी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर देश में बढ़ते कोरोना मामलों की रही। एक खबर मणिपुर हिंसा से जुड़ी रही। सिर्फ…
राहुल गांधी के आरोपों पर मुस्कुराए मुख्य चुनाव आयुक्त:फर्जी मतदान पर बोले- जरूरत हुई तो बुर्कानशीं वोटर्स की जांच होगी
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीखों का सोमवार शाम ऐलान हुआ। यहां 6 नवंबर और 11 नवंबर यानी…
तरनतारन उप-चुनाव: सीएम भगवंत मान पहुंचे प्रचार करने:बोले- अभी पंजाब में पराली जली नहीं, दिल्ली वालों को धुआं पहुंच भी गया
पंजाब के तरनतारन में चल रहे उप-चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के हक में…