पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को दावा किया कि भारत नियंत्रण रेखा (LoC) पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा- भारत की किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र को परमाणु युद्ध के कगार पर धकेल रहे हैं। भारत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवाद फैला रहा है। हमने 2016-17 में संयुक्त राष्ट्र को सबूत दिए थे। पाकिस्तान ने लगातार 12वें दिन सीजफायर तोड़ा है। पाकिस्तानी सेना ने 5-6 मई की रात LoC के आसपास कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया। इधर, केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे। इस संबंध में गृह सचिव आज राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे। देश में 54 साल बाद सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी। हालांकि रविवार-सोमवार रात पंजाब के फिरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट प्रैक्टिस की गई। इस दौरान गांवों और मोहल्लों में रात 9 बजे से 9:30 बजे तक बिजली बंद रही। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी हर जानकारी के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
कांग्रेस बोली-ट्रम्प का 71वीं बार भारत-पाक युद्ध रुकवाने का दावा:PM मोदी के दोस्त ने दो दिन में तीन बार श्रेय लिया, ट्रम्प बोले- लाखों लोगों की जान बचाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने के दावे को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसा है। ट्रम्प…
दिल्ली एयरपोर्ट पर टल सकती थी तकनीकी गड़बड़ी की घटना:एयर ट्रैफिक कंट्रोल का दावा- जुलाई में ही अलर्ट किया था, सिस्टम अपग्रेड नहीं किया गया
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर 7 नवंबर को हुए सिस्टम फेलियर पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (ATC) ने…
दिल्ली हाईकोर्ट बोला- पत्नी प्रेग्नेंसी को ढाल नहीं बना सकती:शुरुआत से पति को मानसिक प्रताड़ना दी; तलाक की मंजूरी दी
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक केस में पति को तलाक की परमिशन देते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी को पति पर हुई…