पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को दावा किया कि भारत नियंत्रण रेखा (LoC) पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा- भारत की किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र को परमाणु युद्ध के कगार पर धकेल रहे हैं। भारत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवाद फैला रहा है। हमने 2016-17 में संयुक्त राष्ट्र को सबूत दिए थे। पाकिस्तान ने लगातार 12वें दिन सीजफायर तोड़ा है। पाकिस्तानी सेना ने 5-6 मई की रात LoC के आसपास कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया। इधर, केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे। इस संबंध में गृह सचिव आज राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे। देश में 54 साल बाद सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी। तब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान हुई थी। हालांकि रविवार-सोमवार रात पंजाब के फिरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट प्रैक्टिस की गई। इस दौरान गांवों और मोहल्लों में रात 9 बजे से 9:30 बजे तक बिजली बंद रही। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी हर जानकारी के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मथुरा-वृंदावन के आधे इलाके में बाढ़:हरियाणा के घग्गर ड्रेन में दरार, 300 एकड़ फसल डूबी; रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल
देश के उत्तरी राज्यों में बारिश के कारण हालात अभी भी खराब हैं। हरियाणा के सिरसा में हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन…
सुप्रीम कोर्ट बोला- कोई भी शक्ति अनियंत्रित नहीं हो सकती:SIR के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, 7 दस्तावेज तय तो 11 क्यों मांग रहे
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि मतदाता सूची में संशोधन (SIR) के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, खासकर उन…
पाकिस्तान ने एयरस्पेस 2 दिन के लिए बंद किया:गुजरात-राजस्थान के सटे इलाकों में उड़ानों पर रोक; इसे भारत के सैन्य अभ्यास से जोड़ा जा रहा
पाकिस्तान ने भारत के सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ के पहले मध्य और दक्षिणी एयरस्पेस (राजस्थान-गुजरात से सटे इलाके) को 28 और…