पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने 7 राज्यों के 18 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिए हैं। इनमें से बड़े एयरपोर्ट श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली लगभग 140 उड़ानें कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी कैंसिल की गईं। यह एयरपोर्ट्स पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी PTI ने अस्थायी रूप से बंद 11 एयरपोर्ट के नाम दिए हैं, 7 के नाम सामने नहीं है। एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस, आकासा एयर और कुछ विदेशी एयरलाइंस ने करीब 200 फ्लाइट्स को कैंसिल किया है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। करतारपुर कॉरिडोर को भी बंद कर दिया गया है। यहां से सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाते थे। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़ी 4 जरूरी इन्फॉर्मेशन… आज के अन्य बड़े अपडेट्स ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…. पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक के बाद भारत में उठाए जा रहे हर कदम की अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
DMK सांसद सिवा I.N.D.I.A. के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार हो सकते हैं:आज मीटिंग में ऐलान संभव; कल NDA ने तमिलनाडु के ही राधाकृष्णन को कैंडिडेट बनाया
DMK के राज्यसभा सांसद तिरुचि सिवा विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार हो सकते हैं। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार,…
राहुल बोले- अरुण जेटली ने किसान कानून पर धमकाया:कहा था विरोध करोगे तो कार्रवाई होगी; बेटे ने कहा- उनकी मौत के सालभर बाद कानून आया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को किसान कानून और सरकार का विरोध करने पर पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली…
पाकिस्तानी सेना के बाद रक्षामंत्री की भारत को धमकी:कहा- अब जंग हुई तो भारत अपने ही फाइटर जेट्स के मलबे में दब जाएगा
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने धमकी देते हुए कहा है कि अबकी बार जंग हुई तो भारत अपने…