भारतीय सेना ने जम्मू के पास पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिया है। यहीं से ड्रोन दागे जा रहे थे। न्यूज एजेंसी ने डिफेंस सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भी शनिवार की सुबह भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। जम्मू-कश्मीर के पठानकोट और श्रीनगर एयरबेस में तेज धमाके सुनाई दिए। वहीं, पंजाब के अमृतसर में भी हमला जारी है। इससे पहले शुक्रवार की रात 8:30 बजे के बाद पाकिस्तान ने 4 राज्य गुजरात, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के 26 शहरों पर ड्रोन अटैक किए गए। श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया। अवंतीपोरा एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक को नाकाम किया गया। यहां बड़ा धमाका सुना गया। उधर, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि दोनों देशों के बीच तनाव जितनी जल्दी हो सके, खत्म हो। जहां हमले हुए, वहां क्या खास कल के ड्रोन और मिसाइल हमले के फुटेज भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े अपडेट्स भारत-पाकिस्तान जंग के हालात के हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
जहां चुनाव, वहां ED ने फाइलें खोलीं:बंगाल से पहले 3 राज्यों में यही पैटर्न; महाराष्ट्र-दिल्ली-झारखंड के बाद तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में छापेमारी
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बढ़ती सक्रियता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ED…
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड राणा की याचिका पर सुनवाई आज:परिवार से बात करने की परमिशन मांगी; 10 अप्रैल को अमेरिका से लाया गया था
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा की याचिका पर आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी।…
भास्कर अपडेट्स:नई दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी, एक महिला की मौत, पांच साल की बच्ची घायल
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। हादसे में 32 वर्षीय…