पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11:30 बजे फिर झूठा दावा किया। शहबाज ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया। शहबाज शरीफ पाकिस्तान को संबोधित करने पहुंचे थे। अपनी स्पीच में उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। शरीफ करीब 12 मिनट बोले। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया। पाकिस्तानी PM ने भारत के खिलाफ साथ देने के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन को भी धन्यवाद दिया। भारत-पाकिस्तान के बीच शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिन से जारी जंग के बाद शनिवार शाम 5.30 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की। उन्होंने लिखा, ‘यूएसए की मध्यस्थता में रातभर चली लंबी बातचीत के बाद मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’ शहबाज ने कहा- जंग को अंजाम तक पहुंचाएंगे, 6 बड़ी बातें सीजफायर के ऐलान के बाद महज 3 घंटे में भारत में गोलाबारी और ड्रोन अटैक भारत में विदेश मंत्रालय ने शाम 6 बजे सीजफायर होने की जानकारी दी थी। लेकिन 3 घंटे से भी कम समय में पाकिस्तान ने इसके 3 घंटे बाद ही भारत के कई शहरों में गोलाबारी और ड्रोन अटैक शुरू कर दिया। इस वजह से कई शहरों में ब्लैकआउट करना पड़ा। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने दावा किया कि पेशावर में भारतीय ड्रोन दिखाई दिया है। इसके बाद पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया। इस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया। शहबाज शरीफ के संबोधन से जुड़ी पल-पल की खबर पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
मनरेगा अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’:मोदी कैबिनेट का फैसला; काम के दिनों की संख्या भी 100 से बढ़ाकर 125 की गई
महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट का नाम अब पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना होगा। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाला डायरेक्टर अरेस्ट; वक्फ बिल जल्द पेश होगा; कोच बोले- धोनी ज्यादा बैटिंग नहीं कर सकते
नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ बिल से जुड़ी रही। बिल 2 अप्रैल को संसद में पेश किया जा सकता…
6 राज्यों में लू का अलर्ट, बारिश की संभावना नहीं:47.3°C के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म; असम में अब भी 1.63 लाख लोग बाढ़ प्रभावित
देश के उत्तरी राज्यों में तेज गर्मी का दौर जारी है। देश के 6 राज्यों के 18 शहरों का तापमान…