भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार को 12 बजे डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की बातचीत होगी। इस पहले, रविवार को न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने कहा है कि सीजफायर के बाद अब पाकिस्तान DGMO से ही बात होगी। कोई अन्य देश इसमें शामिल नहीं होगा। वहीं, बॉर्डर से लगे राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह हालात सामान्य दिखाई दिए। बाजार खुले, गतिविधियां सामान्य रहीं। इंडियन एयरफोर्स ने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। यह ऑपरेशन अभी जारी है। हम समय आने पर जानकारी देंगे। एयरफोर्स ने अफवाहों से बचने की अपील की है। ऑपरेशन सिंदूर (7 मई से) की शुरुआत से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में 7 जवान (5 आर्म्ड फोर्सेस, 2 BSF) शहीद हो चुके हैं, जबकि 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान ने 10 मई को सीजफायर तोड़ा, ड्रोन अटैक किया भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट नीचे ब्लॉग में पढ़िए …
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट बोला- मां और सौतेली मां में अंतर गलत:बच्चे के जीवन में भूमिका देखें, एयरफोर्स ने सौतेली मां को पेंशन नहीं दी थी
भारतीय वायुसेना के सौतेली मां को पेंशन लाभ देने से इनकार करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की।…
दिल्ली में दिवाली के अगले दिन कृत्रिम बारिश की तैयारी:सरकार बोली- मौसम विभाग की मंजूरी का इंतजार; राजधानी में प्रदूषण का लेवल 300 पार
दिवाली से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने लगा है। बुधवार को दिल्ली के 5 सेंटरों आनंद विहार, नॉर्थ कैंपस,…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 पर रही तीव्रता
रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी डोडा जिले में 4.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि कहीं से किसी…