जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में मंगलवार सुबह हालात सामान्य हैं। इससे पहले सोमवार रात करीब 9 बजे पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू कश्मीर के सांबा, पंजाब के जालंधर, पठानकोट और राजस्थान के बाड़मेर में ड्रोन नजर आए। एयर डिफेंस सिस्टम ने सांबा और पठानकोट में ड्रोन मार गिराए जबकि पंजाब के होशियारपुर में धमाके सुनाई दिए। इसके बाद भारतीय सेना ने रात 11:30 बजे बताया कि फिलहाल किसी दुश्मन के ड्रोन की सूचना नहीं है। स्थिति शांत और पूरी तरह नियंत्रण में है। उधर, सोमवार शाम 5 बजे भारत-पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) के बीच बात हुई। इसमें तय किया गया कि दोनों तरफ से एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी। दोनों देशों के बीच 10 मई (शनिवार) को शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो चुका है। पिछले तीन दिन से देश की तीनों सेनाओं के DG ऑपरेशन्स ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से अब तक पाकिस्तानी गोलाबारी में 5 आर्मी और 2 BSF के जवान शहीद हो चुके हैं, 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 सिविलियंस की भी जान गई है। तीन राज्यों में कल फिर ड्रोन दिखे, 3 तस्वीरें भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट नीचे ब्लॉग में पढ़िए …
Related Posts
भारत बिना आमने-सामने की जंग की तैयारी कर रहा:अनंत शस्त्र समेत 6 प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू, सरकार इन पर 2.19 लाख करोड़ खर्च करेगी
ईरान जंग के बीच भारत अब ‘नॉन-कंटैक्ट वारफेयर’ यानी बिना आमने-सामने आए लड़ी जाने वाली जंग के लिए खुद को…
बठिंडा रेलवे स्टेशन पर यात्री की मौत:प्लेटफार्म पर हार्ट अटैक आया, दिल्ली था जा रहा
बठिंडा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्लेटफार्म नंबर चार पर मुक्तसर के 57 वर्षीय हजारी को…
दिल्ली में एयर पॉल्यूशन का विरोध करने वाले अरेस्ट:लोग बोले- पब्लिक मर रही, कोई पॉलिसी नहीं; सरकार डेटा छिपा रही है
दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्यूशन के खिलाफ रविवार को इंडिया गेट पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शाम होते-होते पुलिस…