भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मक्सर (Maxar) के सैटेलाइट ने इन तबाह एयरबेस की फोटोज जारी की हैं। मक्सर ने पाकिस्तान के जिनकी फोटोज जारी की हैं, उनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर के एयरबेस हैं। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति थी। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी मारे गए। मंगलवार को शाम 4.30 बजे मुठभेड़ खत्म हुई। इसे ऑपरेशन केलर नाम दिया गया था। शुकरू के जंगली इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने एयरबेस पर जवानों से मुलाकात की। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाया है। 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी में आर्मी के 6 और BSF के 2 जवान शहीद हो चुके हैं, 59 घायल हैं। इसके अलावा 28 सिविलियंस की भी जान गई है। शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी कश्मीर के थे भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए …
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान ने भारत के लिए एयरस्पेस खोला, भारतीय छात्र लौटेंगे; PM बोले- ट्रम्प का इन्विटेशन ठुकराया; 9 दिन में 87 उड़ानें रद्द
नमस्कार, कल की सबसे बड़ी खबर इजराइल-ईरान युद्ध से जुड़ी रही। ईरान ने भारत के लिए अपना एयर स्पेस खोल…
पूरे वक्फ कानून पर रोक नहीं, 3 बदलावों पर स्टे:सेंट्रल वक्फ बोर्ड में 4 और राज्य में 3 से ज्यादा गैर-मुस्लिम मेंबर बनाने पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने सोमवार को कानून…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत; लॉकअप में सोनम पर CCTV कैमरे से नजर; पुणे में पुल टूटा, 4 मौतें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश से जुड़ी रही। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो…