भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मक्सर (Maxar) के सैटेलाइट ने इन तबाह एयरबेस की फोटोज जारी की हैं। मक्सर ने पाकिस्तान के जिनकी फोटोज जारी की हैं, उनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर के एयरबेस हैं। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति थी। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी मारे गए। मंगलवार को शाम 4.30 बजे मुठभेड़ खत्म हुई। इसे ऑपरेशन केलर नाम दिया गया था। शुकरू के जंगली इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने एयरबेस पर जवानों से मुलाकात की। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाया है। 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी में आर्मी के 6 और BSF के 2 जवान शहीद हो चुके हैं, 59 घायल हैं। इसके अलावा 28 सिविलियंस की भी जान गई है। शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी कश्मीर के थे भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए …
Related Posts
हिमाचल के बिलासपुर में बादल फटा, मंडी में लैंडस्लाइड:10 गाड़ियां मलबे में दबीं, सड़क बही; 15 सितंबर से मानसून की वापसी संभव
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नम्होल में शुक्रवार देर रात बादल फटा। इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब…
भास्कर अपडेट्स:बेंगलुरु के जेजेआर नगर में धार्मिक जुलूस पर पथराव, हालात तनावपूर्ण
कर्नाटक के बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर में रविवार को ओम शक्ति मंदिर से निकाले जा रहे धार्मिक जुलूस पर…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत बोला- पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंगे; 4 आतंकियों के घर उड़ाए; 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद हो रहे एक्शन से जुड़ी रही, भारत ने कहा…