मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश के 29 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब के नाम भी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल के नादिया और जलपाईगुड़ी में बिजली गिरने की घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग झुलस गए। बारिश से बचने के लिए ये लोग पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी पेड़ पर बिजली गिरी। बिहार में पटना समेत बिहार के 24 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। इन जिलों के तापमान में 3-4°C डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 42-44°C तक पहुंच सकता है। राजस्थान में 6 जिलों में गुरुवार अधिकतम तापमान 44.0°C पार पहुंचा। श्रीगंगानगर में तापमान 45.8°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा रहा। राज्य में 11 जिलों में कल बारिश-आंधी का अलर्ट है। बीकानेर-श्रीगंगानगर में लू की चेतावनी है। मध्य प्रदेश में 21 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। बाकी के जिलों में गर्मी का असर रहेगा। हीटवेव का अलर्ट भी है। गुरुवार को भी प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और गर्मी वाला मौसम रहा। सिवनी में 9 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा पानी गिरा। झारखंड में चाईबासा में गुरुवार को 4 पुलिसकर्मी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटना के दौरान सभी नक्सल विरोध अभियान में जुटे हुए थे। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 17 मई से लू चलेगी-बारिश भी होगी, इंदौर और उज्जैन समेत 21 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 17 मई से उत्तरी हिस्से के जिलों में हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन समेत 21 जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि भोपाल, ग्वालियर में गर्मी का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: गर्मी ने फिर दिखाया असार, पारा 45 डिग्री तक पहुंचा, सबसे गर्म रहा फरीदाबाद हरियाणा में मौसम विभाग ने कैथल और जींद जिले में बरसात की 25 प्रतिशत तक संभावना जताई है। जिसके चलते मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। वहीं, गर्मी भी अपना असर दिखाने लगी है। जिसके चलते प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वीरवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना-नालंदा समेत 24 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 14 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार का पटना समेत बिहार के 24 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 19 मई तक बारिश के आसार, 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा झारखंड में शुक्रवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
भारत-पाकिस्तान के DGMO की बातचीत आज 12 बजे:राजस्थान-पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य; एयरफोर्स बोली- ऑपरेशन सिंदूर जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच सोमवार को 12 बजे डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की बातचीत होगी। इस पहले, रविवार…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के आवंतिपोरा में आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के आवंतिपोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी सहयोगी को…
हरियाणा होकर गुजरने वाली ट्रेनें घंटों लेट:यमुना में उफान से रेल सेवाएं प्रभावित, ऊंचाहार एक्सप्रेस का रूट बदला; अब दिल्ली नहीं जाएगी
दिल्ली में यमुना के उफान पर चलने का असर भारतीय रेलवे पर दिख रहा है, जिस कारण लगातार ट्रेनें लेट…