जम्मू-कश्मीर में शोपियां के डीके पोरा इलाके में आर्मी और CRPF ने जॉइंट ऑपरेशन में आतंकियों की मदद करने वाले दो सहयोगियों को अरेस्ट किया है। इनके पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 कारतूस बरामद किया गया। वहीं यूपी ATS ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है, जो भारत-पाक सीमा पर माल की तस्करी कर रहा था और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा था। ATS के अनुसार, संदिग्ध जासूस की पहचान शहजाद के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद का रहने वाला है। इधर, DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने राहुल गांधी के विदेश मंत्री पर लगाए आरोपों पर कहा कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद हमने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि हम आतंक के अड्डों पर हमला करेंगे। पाकिस्तान ने बातचीत से इनकार कर दिया और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा था, ‘हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माना है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए।’ भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- अब न्यूक्लियर धमकी नहीं सहेंगे; ट्रम्प बोले- हमने परमाणु जंग रुकवाई; भारत-पाकिस्तान की बातचीत, बॉर्डर से जवान घटाने पर सहमति
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पीएम मोदी के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन की रही। दूसरी खबर…
गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की आय 223% बढ़ी:गुजरात की 5 पार्टियों को ₹2316 करोड़ मिले; 2022-23 के आंकड़ों पर ADR की रिपोर्ट
देश में नाममात्र के वोट पाने वाली रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों (RUPP) की आय 2022-23 में 223% बढ़ गई।…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- मेरी नसों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा; राहुल बोले- खोखले भाषण मत दीजिए; साउथ अफ्रीकी प्रेसिडेंट से ट्रम्प की बहस
नमस्कार, कल की बड़ी खबर राजस्थान में PM मोदी के बयान की रही। दूसरी बड़ी खबर यूपी से रही, यहां…